फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को टेंपो से कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
भलुअनी थानाक्षेत्र के पैकौली गांव का मामला, युवक का पैर फ्रैक्चर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। विवाद के दौरान मनबढ़ ने युवक को टेंपो से कुचलने की कोशिश की। मामला भलुअनी थानाक्षेत्र के पैकौली गांव का है। इस दौरान टेंपो के नीचे आने से युवक का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बैदा गांव का निवासी एक युवक टेंपो से आरओ का पानी देने के लिए प्रतिदिन पैकौली आता है। मंगलवार की सुबह जाते समय टेंपो के पहिए से कीचड़ छिटक कर विवेक यादव के ऊपर पड़ गया। इसे लेकर विवाद हो गया। टेंपो सवार युवक ने विवेक पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की। इससे उसका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित ने भलुअनी पुलिस को तहरीर दी है। भलुअनी एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी को गांव वाले पकड़कर जिला अस्पताल ले आए थे। यहां सदर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। यह जानकारी सदर कोतवाल टीजे सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें