फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू खतरे के निशान से 65 सेमी ऊपर

विज्ञापन
बरहज में खतरे के निशान से 65 सेमी ऊपर बह रही सरयू - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। लगातार हो रही बारिश से सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे नदी किनारे बसे गांवों के लोग परेशान हैं। नदी का लाल निशान 66.50 मीटर है। मंगलवार को नदी 67.15 मीटर पर बह रही थी। सोमवार की तुलना में मंगलवार को सरयू नदी के जलस्तर में 15 सेमी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

बढ़ते जलस्तर के कारण कपरवार के नौका टोला, कुवाईच टोला, मठियां आदि गांवों के खेतों के रास्ते रामजानकी मार्ग तक पहुंच गया है। कटइलवा के जवाहिर यादव, मुखलाल, चंदन, कपरवार के देवेश सिंह, नौकाटोला के अजय प्रताप सिंह आदि का कहना है कि नदी निरंतर बढ़त बना रही है। यही हालात रहे तो बाढ़ के खतरे को नहीं टाला जा सकता है। सरयू में उफान आने से राप्ती में भी बाढ़ आ गई है। महेन, भदिला दोयम आदि गांवों के निकट खेत मैरुंड हो रहे हैं। जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं। भदिला प्रथम चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। परिसयां-विशुनपुर देवार के कई टोलों के मार्गों पर पानी आ जाने से संपर्क टूट गया है। आवागमन के लिए प्रशासन ने दियारा में पांच और भदिला प्रथम में दो नावे लगाया है। नदी के रौद्र रूप देख समीपवर्ती गांवों के लोग सामान समेटने लगे हैं। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नदी बढ़त बना रही है। बचाव की सभी व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें