लार रोड। मईल थाना के लार रोड में बुधवार की रात किसी ने दुकान के बाहर सोए विनय गुप्ता का तकिए के नीचे से मोबाइल चोर चुरा लिया। वहीं के शिव मंदिर से रुपयों से भरा दान पेटिका तथा पीतल के राधे कृष्ण की मूर्ति को भी चोर ने चुरा लिया। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वहीं किसी की सूचना पर पीड़ित विनय ने हनुमान मंदिर से चोर को सामान सहित पकड़ लिया और मईल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तलाशी ली तो चोरी गया मोबाइल बरामद हो गया। दान पेटिका व पीतल के राधे कृष्ण की मूर्ति भी पकड़े गए व्यक्ति के पास से मिल गई।थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि चोर से पूछताछ जारी है। युवक विक्षिप्त लग रहा है।