फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार : एल्डर्स कमेटी ने मांगी मतदाता सूची

Tue, 06 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय तहसील परिसर में एल्डर्स कमेटी द्वारा मंगलवार को चुनावी संबंधी नोटिस चस्पा कराया गया है। कमेटी की ओर से नौ जनवरी तक मतदाता सूची मांगा गया है। इससे तहसील परिसर में बार संघ की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दिसंबर माह में होने वाले चुनाव को बार कांउसिल प्रयागराज की ओर से 15 फरवरी तक न कराने का आदेश जारी किया गया था। जिसे उच्च न्यायालय ने निरस्त करते हुए चुनाव कराने का आदेश पारित किया है। जिसको लेकर कवायद तेज हो गई है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामलाल यादव ने अधिवक्ताओं की मांग पर चुनाव को लेकर नोटिस चस्पा कराया है। जबकि नौ जनवरी तक मतदाता सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। लोगों के अनुसार एडवोकेट चंद्रगुप्त यादव ने चुनाव कराने के लिए अधिवक्ताओं का हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र एल्डर्स कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया है।
परिसर में होने वाले चुनाव को लेकर नोटिस चस्पा होते ही सर्द मौसम के बावजूद चुनावी सुगबुगाहट तेज होने से तहसील का तापमान अचानक बढ़ गया है। उच्च न्यायालय के फैसले का वकील सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौके पर पूर्व मंत्री उदयराज चौरसिया, अंबिकेश सिंह पवन, अमित तिवारी, विजय बहादुर शर्मा, राकेश प्रकाश रंजन, गिरीशचंद वर्मा, मुरारी कुमार भारती, त्रिपुरेश मिश्र, नंदकिशोर चौहान, तारकेश्वर तिवारी, भारतेंदु सिंह विशेन, दुर्गेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें