फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी के दो माेबाइल के साथ किशोर पकड़ा गया

Tue, 07 Apr 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जीआरपी थाना देवरिया सदर पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पश्चिमी छोर से एक नाबालिग को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। उसके पास से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन

पकड़े गए नाबालिग की उम्र करीब 16 वर्ष है। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में नाबालिग ने स्वीकार किया कि उसने मोबाइल फोन चोरी किए थे और रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को सस्ते दामों में बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें