फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सराफा व्यापारी से लूट की कोशिश के मामले में किशोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सराफा व्यापारी से दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर लूट का प्रयास करने वाले बदमाश को पुलिस ने रविवार की सुबह बरसीपर नदावर रोड के पास गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाश के पास से घटना को अंजाम देने के लिए शामिल हुए पिस्टल व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 किशोरगंज निवासी ध्रुव कुमार वर्मा अपने मकान में सराफा का होल सेल काम करते हैं। 19 फरवरी को उनके दुकान में एक बदमाश ने मुंह ढककर दुकान में घुसकर असलहा तान दिया था। हालांकि दुकानदार की सतर्कता के चलते आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे सका और मौके से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायती पत्र पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
विवेचना के क्रम में रविवार की सुबह कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रम कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना मिली कि नदावर-बरसीपर रोड पर एक संदिग्ध किशोर टहल रहा है। संदेह है कि वह किशोर वही है जिसने कुछ दिन पहले सलेमपुर बाजार में सराफा व्यापारी पर असलहा दिखाकर लूट का प्रयास किया था। मामला को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और किशोर को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में किशोर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि नगर पंचायत के कुछ युवकों ने उसे पिस्टल देकर घटना को अंजाम देने के लिए दबाव बनाया था। घटना नहीं करने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे बाद उसने घटना को अंजाम दिया। लेकिन वहां जाने के बाद मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा था। इस लिए उसने अपना बचाव करते हुए फरार हो गया। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसे कोतवाली लाकर धारा में बढ़ोतरी करते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद किशोर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घटना में शामिल बदमाश नाबालिग है। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। इसके अलावा घटना में पिपरा नाजिर वार्ड के रहने वाले अभिषेक यादव का नाम प्रकाश में आया है। जिसकी तलाशी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें