बनकटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक किशोरी का शव छत की कुंडी से लटकता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का शव छत की कुंडी से दुपट्टे से लटकता हुआ मिला।
इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। मृतका की दो बहनें और एक भाई है। पिता बाहर रहते हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में प्रेम संबंध को लेकर आत्महत्या करने की चर्चा है। घटना के बाद से मृतका की मां सहित परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे जांच की जा रही है।