फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। गोवंश तस्करी के मामले में 17 दिन से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे आरोपी नरसिहडाढ़ निवासी सूरज पाल को मईल पुलिस ने शुक्रवार को भागलपुर के पिंडी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 17 दिन पूर्व देवरहा बाबा तपस्थली (मचान) के उत्तर दिशा में सरयू नदी किनारे नाव के सहारे गोवंश तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान कुछ आरोपी पुलिस को चकमा देकर नाव के सहारे नदी पार कर फरार हो गए थे। मौके से चार जीवित गोवंश, बिना नंबर की बाइक, मोबाइल, लोहे का चापड़ और लकड़ी का ठीहा बरामद किया गया था। मामले में आठ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसओ विकास नाथ ने बताया कि फरार आरोपी सूरज पाल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें