फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट लगने से किशोरी की मौत तिलक की खुशियां मातम में बदलीं

Mon, 22 Jun 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव में सोमवार की रात तिलक समारोह में हादसा हो गया। जनरेटर के तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मधवापुर गांव निवासी राजेश पांडेय के पुत्र का तिलक समारोह था। खुखुंदू क्षेत्र के श्रीकांत महुई गांव से तिलक आया था। मेहमानों के स्वागत-सत्कार के साथ भोजन का कार्यक्रम चल रहा था।
रात करीब नौ बजे राजेश पांडेय की पटीदारी की मोनी पांडेय जनरेटर के तार की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने उसे तार से अलग किया और सीएचसी सलेमपुर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मोनी की मौत की खबर मिलते ही उसकी विधवा मां, बड़ी बहन खुशी और छोटे भाई हिमांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, मोनी के पिता कृष्ण मोहन पांडेय का करीब आठ वर्ष पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया था।
विज्ञापन

उधर, जिस घर में तिलक समारोह की रौनक थी, वहां भी मातम जैसा माहौल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि करंट लगने से किशोरी की मौत की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें