फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में घायल युवक किशोर की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

Thu, 02 Nov 2023 03:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

बेलकुंडा गांव में तीन पूर्व पिटाई से घायल किशोर की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग जाम कर दिया। उनका आरोप था कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलकुंडा गांव में तीन पूर्व पिटाई से घायल किशोर की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग जाम कर दिया। उनका आरोप था कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान आवागमन बाधित हो गया और वाहन की लाइन लग गई। सीओ अंनुमन श्रीवास्तव के आश्वासन पर आधे घंटे बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले किया। पुलिस ने दो हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बेलकुंडा निवासी प्रमोद चौहान के परिवार व गांव के एक व्यक्ति के परिवार से छह माह पूर्व से विवाद चल रहा है। आरोप है कि एक पक्ष ने मारपीट व छेड़खानी की थी। इसे लेकर तीन दिन पहले रविवार को मारपीट हो गई, जिसमें प्रमोद का बेटा किशन चौहान (14) घायल हो गया। उसका इलाज कराया गया। डॉक्टरों ने घर भेज दिया।

इसे भा पढ़ें: कोरोना का तगड़ा झटका झेला है तो कड़ी मेहनत और कसरत से करें परहेज
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी गौरीबाजार ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने गांव के पास मुख्य मार्ग पर शव रख कर जाम कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ अंशुमन श्रीवास्तव व रुद्रपुर व गौरीबाजार की फोर्स पहुंच गई। सीओ के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस दो लोगों में हिरासत में ली है। गांव में तनाव को देखते फोर्स तैनात की गई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें