फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महेन फीडर में तकनीकी दिक्कत...50 गांवों की बिजली गुल

Thu, 08 Jan 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। महेन फीडर के मेन लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। शाम करीब पांच बजे कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल होने के बाद दोबारा कट गई। आये दिन तकनीकी खराबी और रोस्टर के नाम पर मनमाना कटौती से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

महेन फीडर के मेन लाइन की सप्लाई माहीगंज से है। यहां से करीब 50 गांवों को आपूर्ति दी जाती है। लोगों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे अचानक बिजली गुल हो गई जो शाम पांच बजे तक बाधित रही। बताया जा रहा है कि मठियां गांव के निकट मदनपुर और महेन फीडर के लिए आपूर्ति दिए जाने को लेकर डीपीएमओ लगाया गया है।
महेन लाइन का डीपीएमओ अचानक जल गया, जिससे समस्या उत्पन्न हुई। लोगों का यह भी कहना है कि सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम साढ़े पांच बजे से सात बजे तक आपूर्ति बाधित रह रही है। यहां तक कि दोपहर में भी क्षेत्र में फाल्ट आदि को ठीक करने के नाम पर विभाग द्वारा बिजली काट दिया जा रहा है। पूर्व की अपेक्षा आपूर्ति में काफी गिरावट आई है। एक्सईएन अरविंद सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे से बिजली कुछ घंटों के लिए और शाम साढ़े पांच से लेकर साढ़े छह बजे तक बिजली क्यों कटी थी पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें