फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामपुर कारखाना विधायक व महापुरुषों का पोस्टर फाड़ने का आरोप

Thu, 08 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। हिंदू महासम्मेलन बीतने के तीसरे दिन शिवाजी, महाराणा प्रताप और क्षेत्रीय विधायक का पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों ने इस मामले में कार्रवाई के लिए थाने पर शिकायती पत्र दिया है। नगर पंचायत के ट्रैक्टर की बैटरी और अन्य सामान चुराने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश वर्मा, सभासद लक्ष्मण जायसवाल, परमेश्वर पासवान, पवन राजभर जयमति देवी समेत आधार दर्जन सभासद रामपुर कारखाना थाने पहुंचे। इनका कहना है कि गुदरी वार्ड स्थित नगर पंचायत के ग्राउंड में नगर पंचायत की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। बुधवार की रात में असामाजिक तत्वों ने नगर पंचायत के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली। साथ ही नगर पंचायत की कूड़ा उठाने वाली डंपर गाड़ी की बैक लाइट तोड़ दी गई तथा उसके तार भी काट दिए गए।
इसके अतिरिक्त ग्राउंड के पश्चिमी भाग में लगे पोल पर लाइट व विद्युत तार लगाए गए थे, जिन्हें भी तोड़कर लाइट आदि चोरी कर ली गई। 4 फरवरी को आयोजित हिन्दू महासम्मेलन के अवसर पर ग्राउंड में लगाए गए बड़े बैनर पर विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया और क्षत्रपति शिवाजी महाराज तथा महाराणा प्रताप का फोटो लगाया गया था, जिसे जानबूझकर फाड़ दिया गया।
विज्ञापन

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, चोरी करने एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से किए गए प्रतीत होते हैं। इससे नगर पंचायत को आर्थिक क्षति पहुंची है। अध्यक्ष और सभासदों ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी एसओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें