फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों के निरीक्षण में नहीं मिले चिकित्सक व कर्मी, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों के निरीक्षण में नहीं मिले चिकित्सक व कर्मी, नोटिस जारी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही अवैध अस्पतालों पर अंकुश लगाने में स्वास्थ्य विभाग जुटा है। बृहस्पतिवार को टीम ने सलेमपुर में तीन स्थानों पर निरीक्षण किया। चिकित्सक, कर्मी व जिम्मेदार नहीं मिले। टीम ने सभी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. संजय चंद के नेतृत्व में एमपी तिवारी, सरोज तिवारी, राय कमलेश्वर श्रीवास्तव सलेमपुर पहुंचे। टीम सोहनाग रोड स्थित तान्या हास्पिटल पहुंची, जहां एक मरीज भर्ती था, लेकिन चिकित्सक, कर्मी व जिम्मेदार व्यक्ति नहीं थे। जबकि शौर्य पैरामेडिकल नर्सिंग एंड फार्मेसी इंस्टीच्यूट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चार छात्र थे। इसके बाद टीम सेंट जेवियर्स रोड स्थित डॉ. अखिलेश तिवारी के क्लीनिक पर पहुंची तो वह बंद मिला। यहां से टीम देवरिया रोड पर उपकेंद्र के समीप राजित मेमोरियल एंड चाइल्ड केयर हास्पिटल पर पहुंची। हास्पिटल में एक मरीज था, लेकिन चिकित्सक तथा कर्मचारी नहीं थे। इन हास्पिटलों पर टीम ने काफी पूछताछ की, लेकिन डॉक्टर, कर्मी व प्रबंधक नहीं मिले। टीम ने सभी को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। एसीएमओ डॉ. संजय चंद ने कहा कि सलेमपुर में हास्पिटलों का निरीक्षण किया गया, लेकिन कोई जिम्मेदार नहीं मिला। उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें