देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही और सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सिटिजन चार्टर लागू करने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय में सिटीजन चार्टर का बोर्ड लगाने एवं क्रियान्वयन कराने, शिक्षकों के वेतन से काटी जा रही एनपीएस कटौती को शिक्षकों के परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर में अद्यतन जमा कराने और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की।
शिक्षकों की मांग पर कृषि मंत्री एवं सदर विधायक ने फोन कर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ से कार्यालय के मुख्य द्वार पर सिटिजन चार्टर लगाने और शिक्षकों की एनपीएस कटौती समय से उनके प्रान खाते में जमा कराने के निर्देश दिए।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री डॉ. महेन्द्र राय, प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार कुशवाहा, जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद