गौरी बाजार। ब्लाॅक संसाधन केंद्र गौरी बाजार पर प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक शनिवार को हुई। बैठक में पांच दिसंबर को राजधानी दिल्ली में आयोजित महारैली को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही छात्रों एवं शिक्षकों के ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाॅक अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि सेवा के बीच शर्तों को थोपना अन्यायपूर्ण है। संवाद
टेट को लेकर आया निर्णय अनुचित है। शिक्षक अपने अधिकार को लेकर जागरूक रहें। पांच दिसंबर को दिल्ली में आयोजित धरना-प्रदर्शन व महारैली में गौरी बाजार से 100 शिक्षक जाएंगे। ब्लाॅक मंत्री आलोक सिंह ने कहा कि बिना बुनियादी सुविधा दिए छात्रों व शिक्षकों का ऑनलाइन अटेंडेंस की बात करना बेमानी है। शिक्षक इसका विरोध करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से भीम प्रसाद, गोरख श्रीवास्तव, अवनिंद्र शर्मा, कामेश्वर सिंह, संजय पांडेय मौजूद रहे। संवाद