फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तरकुलवा के युवक की दुबई में मौत

Wed, 13 Nov 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। दुबई में एक वर्कशॉप में काम करने के दौरान एक युवक के सर पर लोहे का पाइप टूट कर गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव के रहने वाले भृगुनाथ यादव उदल (25) पुत्र विजय मल्ल परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सात माह पहले एजेंट के माध्यम से बेल्डिंग के कार्य से दुबई गया था, जहां सोमवार की शाम को वर्कशॉप में काम करते समय अचानक उनके सिर पर लोहे का पाइप टूटकर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
साथ में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना कंपनी के मालिक को दी। मौके पर पहुंचे कंपनी के मालिक ने उसको लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां मंगलवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना परिजनों को दूरभाष पर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें