देवरिया। जनपद न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को सचिव और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया।
सचिव और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला कारागार देवरिया में निरूद्व विचाराधीन बंदियों जिनके विरुद्ध अधिकतम 7 वर्ष के दंडादेश संबंधित आपराधिक विचारण लम्बित हैं और वे कारागार में निरुद्ध हैं, से संबंधित मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा जिला कारागार में नियुक्त पराविधिक स्वंय सेवकों को कारागार लीगल क्लीनिक के प्रपत्रों को व्यवस्थित करने हेतु निर्देशित किया ।
उसके बाद सचिव के द्वारा कारागार में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना, जिसमें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार उपलब्ध कराने, नमहिला कैदियों के साथ रह रहे उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया।