तरकुलवा ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट ट्रॉफी अपने नाम की
तरकुलवा। विकास खंड के जनता इंटर कॉलेज दुबे टोला प्रांगण में चल रहे स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शेरपुर को हराकर तरकुलवा की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। शुक्रवार को खेले गए आठ-आठ ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी तरकुलवा टीम ने 51 रन का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेरपुर की टीम के खिलाड़ी 37 रन पर ही आउट हो गई। तरकुलवा ने 14 रन से मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम कर ली। मैन ऑफ द मैच का ख़िताब तरकुलवा के दीपक तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हशमत को दिया गया। इस दौरान अरमान, शहनवाज, डंपी, मेजर, हकीकुल्लाह, मंजीत, आयोजक भोलू मोदनवाल, ताहिद, हजरत, अजहर वारसी, मुन्ना यादव, अकरम, राजू, सलमान, सदरू, गुड्डू, बीरन, राहुल, रहमान आदि मौजूद रहे।