फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनी में महिला सिपाही के साथ सेल्फी लेना किशोर को पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी में महिला सिपाही के साथ सेल्फी लेना किशोर को पड़ा महंगा
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। नगर के मेले में ड्यूटी कर रही महिला सिपाहियों से ही कुछ मनचलों ने बदसलूकी करनी शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मेले में अफरा तफरी मच गई। वहीं भटनी बाजार में ड्यूटी कर रही एक महिला सिपाही के साथ एक किशोर का सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। किशोर का पुलिस ने चालान कर दिया।
रविवार को तहसील क्षेत्र में मेला लगा था। कोरोना संक्रमण को लेकर इस वर्ष मेले में भीड़ बहुत कम दिखी। फिर भी मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। रविवार रात करीब 10 बजे गांधी चौक पर बिना वर्दी में मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी के साथ कुछ मनचलों ने बदसलूकी कर दी। महिला पुलिसकर्मी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस को देख मनचले फरार हो गए, जबकि मेले में घूम रहे कुछ लोगों पर हल्के बल का प्रयोग कर भीड़ को खत्म कराया। इसके अलावा भटनी में ड्यूटी कर रही एक महिला पुलिसकर्मी को अकेली देख एक किशोर ने सेल्फी लेना शुरू कर दिया। किशोर की हरकत को देख महिला पुलिसकर्मी ने एसओ को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया। सोमवार को उसका चालान कर दिया गया। उधर, किशोर के परिजनों का आरोप है कि वह मानसिक रोगी है। पुलिस रातभर थाने में उसकी पिटाई की। भटनी एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि ड्यूटी में तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ किशोर सेल्फी ले रहा था। महिला सिपाही की शिकायत पर उसे हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया गया। वहीं कोतवाल सलेमपुर नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि मेले में भीड़ को देखते हुए पुलिस पूरी रात गश्त करती रही। गांधी चौक पर कुछ मनबढ़ों को खदेड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें