फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की मौत की खबर सुन सदमे से बहन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की मौत की खबर सुन सदमे से बहन की मौत
विज्ञापन

लार (देवरिया)। सड़क हादसे में घायल हुए भाई की मौत की खबर सुनकर शनिवार को बहन की सदमे से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ दोनों के शव को अलग-अलग दफना दिया गया। घटना लार नगर के भरटोलिया वार्ड की है।
वहीं युवती की मौत के खबर के बाद से ही उनकी सहेली की भी तबियत अचानक बिगड़ गई। उनका इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। लार नगर के भरटोलिया वार्ड निवासी इश्तखार अहमद (27) कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जैसे ही शव को कब्रिस्तान लेकर लोग जा रहे थे। तभी अचानक छोटी बहन शाहीन परवीन (22) की तबियत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी लार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इससे परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। शनिवार की देर रात भाई-बहन का जनाजा एक साथ कब्रिस्तान पहुंचा। दोनों को अलग-अलग सुपुर्दे खाक किया गया। परवीन की मौत की खबर सुन पड़ोस की रहने वाली उसकी सहेली मुस्कान की तबियत अचानक बिगड़ गई। उसका इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। मृत भाई-बहन दो भाई और एक बहन से छोटे थे। मौत की खबर से मां और पिता बदहवास हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें