फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

Mon, 30 May 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने तीस से अधिक बेरोजगारों से लाखों रुपये हड़प लिए। ठगी के शिकार हुए तीन लोगों ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने ठगी के मामले में ही कुछ दिन पूर्व आरोपी पर केस दर्ज किया था। तब से जालसाज घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के कुंईचवर गांव निवासी अर्जुन कुमार भारती ने पूर्वांचल के कई जिलों के बेरोजगारों से खाड़ी देशों में रोजगार दिलाने के नाम पर रकम लिया। गाजीपुर जिले के रामविलास चौहान, दर्शन चौहान और संदीप सोमवार को लार पुलिस स्टेशन पहुंचे। युवकों ने अर्जुन चौहान पर प्रत्येक व्यक्ति से एक-एक लाख रुपये सात माह पूर्व विदेश भेजने के नाम पर लेने की शिकायत की।

ऐसे ही एक मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस जालसाज अर्जुन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर चुकी है। पुलिस जालसाज की गिरफ्तारी के लिए उसके भाई को कई दिनों तक हिरासत में रखा।  बावजूद इसके जालसाज पुलिस के पकड़ में नहीं आया। पुलिस की बातों पर गौर करे तो अर्जुन तीस से अधिक बेरोजगारों का लाखों रुपये लेकर फरार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें