संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला तैराकी व ट्रायथलाॅन संघ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय तैराकी एवं ट्रायथलॉन का आयोजन हुआ। इसमें पुरुष व महिला वर्ग में 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्ग में हुई प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
ट्रायथलाॅन के सीनियर पुरुष वर्ग में हैप्पी साहनी प्रथम, रिशुराज द्वितीय, सूरज मिश्रा तृतीय और महिला में पीहू चौहान प्रथम, दीपशिखा द्वितीय, श्रेजल तृतीय स्थान पर रहीं। तैराकी में अंडर-10 बालक वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल में आदर्श गुप्ता प्रथम, अभिज्ञ जायसवाल द्वितीय, आयुष गुप्ता तृतीय, 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में आदर्श गुप्ता प्रथम, आयुष गुप्ता द्वितीय और बालिका वर्ग में अंशिका गुप्ता प्रथम, अपराजिता द्वितीय, यशस्वी जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। ओपन पुरुष वर्ग के 50 मीटर बैक स्ट्रोक में नमो नारायण प्रथम, गुलशन द्वितीय, राहुल जायसवाल तृतीय स्थान पर आए। अंडर-14 बालक वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल में रिशुराज प्रथम, राजन द्वितीय, प्रिंस तृतीय एवं 50 मीटर बैक स्ट्रोक में अभिषेक प्रथम, सूरज मिश्रा द्वितीय, प्रिंस तृतीय एवं 50 मीटर बटरफ्लाई में अभिषेक कन्नौजिया प्रथम, अभय द्वितीय और बालिका वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल में प्रिया प्रथम, नंदनी द्वितीय, संस्कृति शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में पीहू प्रथम, अधिश्री द्वितीय एवं 50 मीटर बटर फ्लाई में प्रिया चौहान प्रथम, पीहू द्वितीय, नंदनी निषाद तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-12 बलिका वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल में प्रीति चौहान प्रथम, दीपांजलि सिंह यादव द्वितीय, श्रेजल गुप्ता तृतीय रहीं। सभी विजेता खिलाडियों को पदक, किट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व चैंपियनशिप की शुरुआत मुख्य अतिथि मनोज तिवारी अपर जिला जज एवं विशिष्ट अतिथि गौरव गोयल अध्यक्ष भारत विकास परिषद ने किया। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह, सचिव देवानंद भारती, उपाध्यक्ष विवेकानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार दूबे, कोच अरविंद गुप्ता, सुनील गुप्ता, संध्या गुप्ता, राज रोहित सैनी, बैजनाथ कन्नौजिया, धीरेंद्र यादव, अवधेश सिंह, हेमंत यादव, आशुतोष मरोदिया, गजेंद्र तिवारी आदि ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।