फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सूर्यप्रताप की हत्या से मची चीख-पुकार

Tue, 09 Dec 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सूर्यप्रताप सिंह। फाइल फोटो  
विज्ञापन
बरहज/सोनाड़ी। क्षेत्र के परसियां भीखम गांव निवासी सूर्यप्रताप सिंह 35 वर्ष का एक महिला द्वारा लखनऊ में चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी होने पर गांव में सन्नाटा पसर गया। उनकी हत्या को लेकर गांव के लोग हतप्रभ हैं।
विज्ञापन

परसियां भीखम गांव निवासी सूर्यप्रताप सिंह के लखनऊ में हत्या होने की जानकारी होने पर गांव रह रहे चाचा नेऊर सिंह के परिवार में चीख-पुकार मच गई। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह लखनऊ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में वैन चलाते हैं। लंबे समय से उनका पूरा परिवार लखनऊ रहता है। लोगों के अनुसार नरेंद्र सिंह के तीन पुत्रियां और एक पुत्र सूर्यप्रताप सिंह हैं। वह बीटेक की पढ़ाई कर एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। सूर्यप्रताप परिवार के लोगों से अलग एक महिला के साथ रहते थे। वह विगत तीन वर्ष पूर्व महिला के घर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए आते-जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें