फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने उपकेंद्रों का किया निरीक्षण

Tue, 29 Jul 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। उमस भरी गर्मी और बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए विद्युत मंडल देवरिया के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह ने सोमवार को देसही देवरिया एवं रामपुर कारखाना उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्रों की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को शेड्यूल के अनुसार बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए और कहीं भी अनावश्यक कटौती या लोड शेडिंग की स्थिति न बनने पाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में लोगों को निर्बाध बिजली मिलना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि उपकेंद्रों पर हर घंटे की आपूर्ति रिपोर्ट मंडल कार्यालय को भेजी जाए तथा आपूर्ति पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने यह भी निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी फील्ड में नियमित भ्रमण करें और जहां कहीं भी लाइन में खराबी या अन्य तकनीकी खामियां हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि लाइन में आने वाली रुकावटों को प्राथमिकता से दूर कर आमजन को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें