फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील हत्याकांड : पत्नी व साले पर हत्या का केस

Wed, 18 Dec 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/देवरिया। क्षेत्र के कपरवार पश्चिम पट्टी में मजदूर सुनील प्रसाद की हत्या के मामले में बुधवार को फाेरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मृतक की पत्नी बबिता और उसके भाई अमरजीत सहित कुछ अन्य लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई विनोद कुमार की तहरीर पर सुनील की पत्नी बबिता और उसके भाई अमरजीत सहित कुछ अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार विनोबापुरी निवासी सुनील प्रसाद पुत्र नेबुलाल कपरवार स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूर था। सोमवार की शाम को वह अपनी ससुराल पलिया गया था। देर रात घर जाने की बात कहकर निकला था। मंगलवार सुबह सुनील का खून से लथपथ शव कपरवार स्थित कब्रिस्तान में मिला था। शरीर पर कई जगहों पर गहरे जख्म के निशान थे। उसके दोनों हाथ चेहरे पर रखकर गमछे से बांधे गए थे। शव के बगल में उसके कपड़े पड़े थे।
विज्ञापन

मृतक सुनील के भाई विनोद प्रसाद ने तहरीर में कहा है कि सुनील की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन, उसकी कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर उसका साला ताना मारता रहता था। एक बार उसने सुनील की हत्या कर फेंक देने बात कही थी। इस संबंध में एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
कपरवार संगम तट पर देर रात पुलिस के पहरे में हुआ अंतिम संस्कार : सुनील का शव देर शाम गांव पहुंचा। पुलिस के पहरे में जिनका देर रात संगम तट पर अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि, परिजन दाह-संस्कार करने से इन्कार कर रहे थे। पुलिस के काफी मान-मनौव्वल के बाद दाह-संस्कार किया। सुनील के हत्यारों ने घटना का रुख मोड़ने की कोशिश की थी।

शव की शिनाख्त न हो सके, इसके लिए ईंट से वार कर सुनील का चेहरा विकृत कर दिया था। दोपहर तक लोग उनकी शिनाख्त नहीं कर पा रहे थे। करीब दो बजे भाई विनोद ने सुनील की ठुड्डी पर कट का निशान, मिले कपड़े, जबकि पत्नी ने झाड़ी में कुछ दूरी पर मिली चप्पलों से पहचान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें