भटनी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेनों के देरी से संचालन के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोलकाता-मऊ समर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब सात घंटे विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची। मौर्य और बाघ एक्सप्रेस भी दो घण्टे लेट से पहुंची। ट्रेनों के इस लेटलतीफी से गर्मी में ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर यात्री परेशान रहे।
शुक्रवार को कोलकाता-भटनी-मऊ समर स्पेशल एक्सप्रेस करीब सात घण्टे, संभलपुर -गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस दो घण्टे, हावड़ा -काठगोदाम एक्सप्रेस दो घण्टे की देरी से पहुंची।
इस दौरान ट्रेन के इंतजार में यात्री प्लेटफॉर्म पर घंटों बैठे रहे। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि विभिन्न जगहों पर कार्य के चलते कुछ ट्रेनें लेट से पहुंच रही है।