फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष-चौकी इंचार्ज निलंबित, कस्बा चौकी के सभी सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुमित हत्याकांड :
विज्ञापन

थानाध्यक्ष-चौकी इंचार्ज समेत पांच निलंबित, 10 सिपाही लाइन हाजिर
कोर्ट के आदेश के बावजूद डीजे बजाने से रोकने में नाकामी पर हुई कार्रवाई
रुद्रपुर कोतवाल गिरिजेश तिवारी को मिली बरहज थाने की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डीजे बजाने से मना करने के विवाद में लाठियों से पीटकर युवक की हत्या के मामले में एसपी ने बरहज एसओ शिवशंकर चौबे, कस्बा चौकी इंचार्ज, बीट सिपाही समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। लापरवाही बरतने पर कस्बा चौकी के सभी 10 सिपाहियों को भी लाइन हाजिर किया गया है। रुद्रपुर के कोतवाल गिरिजेश तिवारी को बरहज की कमान सौंपी गई है।
डीएम अमित किशोर और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने सोमवार को पुलिस लाइंस में बताया कि बरहज के पटेलनगर मोहल्ले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को डीजे बजाने से मना करने पर मनबढ़ों ने मन्नूलाल जायसवाल के बेटे सुमित की हत्या कर दी। थाने से कुछ ही दूरी पर 23 और 24 अगस्त की मध्य रात कोर्ट के आदेश के बावजूद डीजे बजता रहा, लेकिन थाना प्रभारी शिवशंकर चौबे, कस्बा प्रभारी ओंकारनाथ पांडेय और बीट सिपाही अमरदीप चौहान ने कार्रवाई नहीं की। विवाद की सूचना पर पहुंचे डायल-100 के सिपाही शैलेंद्र सिंह और विजय कुमार ने भी न तो कोई कार्रवाई की और न ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इतना ही नहीं, एसओ ने हत्या की सूचना भी पांच घंटे बाद एसपी और अन्य अधिकारियों को दी। इस लापरवाही के लिए एसओ शिवशंकर चौबे, कस्बा चौकी इंचार्ज ओंकारनाथ पांडेय, बीट सिपाही अमरदीप चौहान, डायल-100 के सिपाही शैलेंद्र सिंह और विजय को निलंबित कर दिया गया है। कस्बा चौकी पर तैनात 10 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी गिरिजेश तिवारी को बरहज थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एडीएम करेंगे मामले की जांच
- डीएम अमित किशोर ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन राकेश पटेल को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट में जिनकी लापरवाही सामने आएगी, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें