फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पड़री बाजार पीएचसी पर नहीं होती शुगर व यूरिन की जांच

Wed, 07 Jan 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री बाजार। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री बाजार में वर्षों से शुगर एवं यूरिन की जांच नहीं हो पा रही है। इसके चलते रोजाना दर्जनों मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सलेमपुर ब्लॉक क्षेत्र के पड़री बाजार स्थित इस स्वास्थ्य केंद्र पर शुगर और यूरिन जांच की सुविधा न होने से मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। क्षेत्र के दुबौली निवासी हनुमंत दूबे, भोला दूबे, कोला गांव के राजेश यादव, पुलत्स्य पांडेय, सतेन्द्र यादव, अंगद पांडेय, पड़री बाजार के रामानंद यादव, कवीन्द्र नाथ पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, उपेन्द्र गोंड़, घुसरी मिश्र के भीमबली मिश्र, चन्द्रशेखर मिश्र सहित अन्य लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पर शुगर व यूरिन जांच की सुविधा जल्द शुरू कराने की मांग की है।
इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री बाजार के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशद खान ने बताया कि विभिन्न जांच सुविधाओं को लेकर उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। जल्द ही जांच की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें