फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोर्ट के आदेश पर दो पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 04 May 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। सोन्हुला गांव में भूमि विवाद में एक युवक को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। गंभीर चोट आने से उसने मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज कराकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की, मगर थाने से सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को गांव के दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोन्हुला गांव निवासी प्रदीप उपाध्याय का पड़ोसियों से भूमि विवाद है। आरोप है कि सात माह पहले इसी विवाद को लेकर पड़ोसी ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया था। प्रदीप इलाज कराने के बाद थाने का चक्कर लगाता रहा। मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई। फिर उसने कोर्ट में जाकर शरण लिया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सोन्हुला गांव निवासी देवे उपाध्याय और अंशुमान उपाध्याय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें