रुद्रपुर। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता सुभाष चंद मद्धेशिया को मद्धेशिया वैश्य महासभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे पहले वह जिला संगठन मंत्री, जिला उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के पद पर रहकर मद्धेशिया समाज को संगठित करने में विशेष योगदान देते रहे हैं। इससे पहले वह मद्धेशिया वैश्य महासभा के राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार मद्धेशिया, कृपा निधान गुप्त, जिला महामंत्री हीरालाल मद्धेशिया, हरे राम मद्धेशिया, घनश्याम गोरखपुरी, डॉ. विजय कान्दू, डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता, घनश्याम गुप्त और नगर अध्यक्ष बबलू मद्धेशिया ने बधाई दी। संवाद