फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पुण्यतिथि पर रागिनी मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर प - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस
विज्ञापन

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पुण्यतिथि पर रागिनी मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर नमन किया।
नगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कथन को उद्धृत किया कि आजादी मांगी नहीं छीनी जाती है। उन्होंने कहा कि नेताजी के इस वाक्य ने आजादी की लड़ाई में ईंधन का काम किया। उससे भारत की स्वतंत्रता रूपी दीप प्रज्वलित हुआ। देश की आजादी की लड़ाई ने जोर पकड़ा। किसी राष्ट्र के लिए स्वाधीनता सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि नेताजी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अमित कुमार दूबे, मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, गोविंद मणि, जितेंद्र जायसवाल बंटी, शुभम मणि त्रिपाठी, पुनीत सिंह अमेठिया, राहुल शास्त्री, रितेश शर्मा, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें