एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई, खुखुंदू थाने में तैनात हैं दरोगा देवेंद्र सिंह यादव
- दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाली महिला से ले लिए हैं दो हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुकदमे की विवेचना में महिला से रुपये ऐंठने वाले दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी दरोगा खुखुंदू थाने में तैनात है। सदर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर की है।
खुखुंदू थानाक्षेत्र के दोघड़ा गांव निवासी वंदना शुक्ला की शादी मदनपुर इलाके के पकड़ी बाजार के पास हुई थी। ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित किया तो मायके आ गई। यहां से ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। जांच थाने में तैनात दरोगा देवेंद्र सिंह यादव कर रहे हैं। वंदना का आरोप है कि दरोगा देवेंद्र सिंह यादव ने जांच के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। मैंने दो हजार रुपये भी दे भी दिए। इसके बाद भी वह बार-बार रुपये की मांग करते रहे। न देने पर विरोध में रिपोर्ट लगाने की धमकी देता था। मेरे भाई को गाली देते हैं। पिछले दिनों उसने एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने शिकायत किया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई को आदेश दिए। एसपी के आदेश पर रविवार को सदर कोतवाली पुलिस ने दरोगा देवेंद्र सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कराया गया है। दरोगा के खिलाफ जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।