फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी बोले- सत्य की हुई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संत विनोबा विधि विभाग प्रकरण : पक्ष में निर्णय आने पर विद्यार्थी बोले- सत्य की हुई जीत
विज्ञापन

देवरिया। संत विनोबा कॉलेज के विधि विभाग में पांचवें सेमेस्टर के 24वें प्रश्न पत्र में फेल 26 विद्यार्थियों के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को संबंधित उनके पक्ष में निर्णय सुनाया। सभी को औसत नंबर देकर उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया है। शनिवार को छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस पल की खुशी मनाई।
संत विनोबा पीजी कॉलेज में एलएलबी के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षाफल पिछले साल नवंबर में घोषित हुआ। इसमें कुल 80 छात्र-छात्राओं में 27 को 24वें प्रश्न पत्र प्रोफेशनल एथिक्स एंड प्रोफेशनल एकाउंटिंग सिस्टम में फेल कर दिया गया। जबकि ये सभी लिखित परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास थे। अपने पक्ष में निर्णय आने पर शनिवार को कॉलेज पहुंचे ऋषिकेश मिश्रा, ज्योति शाही, नेहा जैसवाल, अंजली मणि त्रिपाठी, हरेराम गुप्ता, विश्वदीपक मिश्रा, पूजा पांडेय, अमित गौड़, अनिल भारती, अविनाश श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, दिप्ती श्रीवास्तव, दुर्गावती यादव, हरिश्चंद्र चौहान, कंचन मिश्रा, लक्ष्मी मिश्रा, प्रियंका मद्घेशिया, प्रियांशु पाठक, राजन, राजकुमार सिंह, रामसिंह यादव, शशांक कुमार, सोनी चौधरी आदि ने बताया कि इस निर्णय से हमारा छह माह बर्बाद होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वाचस्पति द्विवेदी एवं विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ. केके शाही ने बताया कि अभी विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश की प्रति कॉलेज या विधि विभाग को नहीं मिली है। प्राचार्य ने बताया ने कहा कि विद्यार्थियों के पक्ष में अच्छा निर्णय आया है। इसका सभी को स्वागत करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें