बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में शुक्रवार को स्नातक छठें और स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों के लिए शोध परियोजना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विषय की पृष्ठभूमि, उद्धेश्य, शोध पद्धति, निष्कर्ष एवं सुझाव को छात्रों ने प्रभावशाली तरीके से साझा किया। वक्ताओं का कहना था कि शोध परियोजना छात्रों के विश्लेषणात्मक सोच, अध्ययन की प्रवृत्ति और सामाजिक-राजनैतिक विषयों के प्रति गंभीर समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण जरिया है। मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर शंभुनाथ तिवारी, अरविंद पांडेय, मंजू यादव, वेदप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।