चनुकी। लार नगर पंचायत के पिपरा वार्ड में रामजानकी मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रखा रुपये और शराब चुरा लिया। चोरों ने अंदर शराब भी पी और तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि पिपरा चौराहा के बिजली पावर हाउस के पास गोरखपुर निवासी कैलाश पति पांडेय की अंग्रेजी शराब की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और दो दिन के बिक्री का रखा पैसा और शराब का बोतल चुरा लिए।
जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे के उपकरण भी उखाड़ ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। शराब दुकान के मालिक कैलाश पति पांडेय के अनुसार कस्बा के ही एक व्यक्ति सेल्समैन का काम करता है। सुबह दुकान की तरफ आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा है और अंदर का समान इधर-उधर पड़ा है।