फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती

Fri, 16 Jan 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। पशु और शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम लगातार सख्ती कर रही है। इसके बावजूद तस्कर पुलिस की आंख में धूल झोंक बॉर्डर के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर अंकुश लगाने के लिए लार-भाटपाररानी मार्ग स्थित रावतपार रघेन गांव के सामने पुलिस पिकेट स्थापित की गई है। यहां पुलिस की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। रास्ते से होकर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जाएगी। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ पिकेट प्वाइंट के
ऊपर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी निगरानी जिला मुख्यालय से होगी।
लार थाना क्षेत्र का लार-भाटपाररानी मार्ग पशु और शराब तस्करी के लिए इन दिनों महफूज रास्ता बना हुआ है। तस्कर चनुकी मोड़, सहजौर के रास्ते चनुकीघाट पुल पार कर सोहगरा और रावतपार रघेन गांव के सामने से बंधा वाली सड़क पकड़कर नदी और खरवनीयां पुल के रास्ते बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। आए दिन बिहार पुलिस शराब की खेप बरामद कर रही है। इस पर रोक लगाने के लिए एएसपी सुनील कुमार सिंह सीओ मनोज कुमार ने एक पखवाड़े पूर्व बॉर्डर इलाके के थाने व चेक पोस्टों का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को सक्रिय रहने की चेतावनी दी, साथ ही तस्करी रोकने के लिए रावतपार रघेन गांव स्थित चनुकी पुल के समीप पिकेट प्वाइंट बनाने और पुलिस की तैनाती का निर्देश दिया था। इसके बाद रावतपार रघेन गांव के सामने स्थायी टीन शेड का पिकेट प्वाइंट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

लगभग 80 प्रतिशत तक कार्य हो चुका है। पेंटिंग और लोगो लगाना बाकी है। तस्करी पर अंकुश
लगाने के लिए एक सब इंस्पेक्टर और चार सिपाहियों की तैनाती 24 घंटे रहेगी। संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली जाएगी। इसके साथ ही कांटेदार प्लेट रखा जाएगा। वहीं पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी रावतपार दोगारी बंधे पर भी पैनी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें