फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुरक्षा को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

Fri, 16 Jan 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं शक्ति दीदी अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, गांवों और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं व बच्चियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई। टीमों ने पंपलेट वितरित कर सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। थाना तरकुलवा क्षेत्र के ग्राम बंजरिया में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि नंबरों की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें