फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मतदाता जोड़ो अभियान की सफलता के लिए बनी रणनीति

Thu, 19 Nov 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता जोड़ो अभियान-2026 को सफल बनाने के लिए पार्टी के औरा-चौरी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने और पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ता अभियान को गंभीरता और सक्रियता के साथ संचालित करें। संगठन की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने के साथ ही मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए पात्र लोगों को जागरूक करें। अभियान के जिला संयोजक विजय पटेल ने इसकी रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में सलेमपुर विधानसभा प्रभारी दिवाकर मणि त्रिपाठी, कृष्णनाथ राय, जितेंद्र सिंह, योगेश प्रजापति, नागेशपति त्रिपाठी, पुनीत सिंह अमेठिया, राम जोखन निषाद, रामजी सिंह, रंजना देवी, माया विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें