फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक माह में तीन थानों के प्रभारी नपे, 10 कर्मियों पर गिरी गाज

Sun, 04 Oct 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाली तीन घटनाओं के बाद एक माह से भी कम समय में तीन थाना प्रभारियों समेत 10 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। भलुअनी में मनीष सिंह उर्फ मोनू की हत्या, लार में रामेश्वर तिवारी की पीटकर हत्या और खुखुंदू थाने की हवालात में एनडीपीएस आरोपी की रहस्यमय मौत के मामलों में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। भलुअनी में मनीष की हत्या के बाद 12 सितंबर को तत्कालीन थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय, उप निरीक्षक ज्योति और सिपाही विनय ओझा को निलंबित किया गया था। परिजन ने आरोप लगाया था कि हत्या से पहले पुलिस को खतरे की शिकायत दी गई थी मगर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके करीब 20 दिन बाद लार के भीखम छपरा में आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी की हत्या के मामले में दो अक्तूबर को प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, उप निरीक्षक राममूरत राम, चंद्रभान भारती और प्रीतम यादव को निलंबित किया गया। परिजन ने विवाद और धमकी की सूचना पहले पुलिस को देने का दावा किया है।
अगले ही दिन, तीन अक्तूबर को खुखुंदू थाने की हवालात में अमरोहा निवासी बृजपाल उर्फ विक्की की मौत के मामले में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, मुहर्रिर गुल्लूर प्रसाद और रिक्रूट आरक्षी अंगद यादव पर कार्रवाई हुई। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ साइबर क्राइम गौरव सिंह ने कहा कि जहां प्रथमदृष्टया लापरवाही मिली, वहां वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई की है।
जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें