फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना दिवस में महिलाओं का हंगामा

Sat, 02 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
थाना दिवस में महिलाओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी में थाना दिवस में शनिवार को भरहेचौरा गांव की महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाएं जमीन विवाद के मामले में थाने पर पहुंचीं थीं। उनके तेवर देखकर अफसर खामोश रहे। लोगों के समझाने पर महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन

भरहेचौरा गांव के राजकिशोर सिंह के खेत में धारा 41 के तहत तहसील प्रशासन ने पत्थर गड़वाया था जिसे कुछ लोगों ने उखाड़कर फेंक दिया। इस मामले में राज किशोर सिंह ने एक दिन पूर्व कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इसी मामले में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। थाना दिवस में तहसीलदार ,एसओ जन शिकायतों को सुन रहे थे। पत्थर उखाड़ने की बात अधिकारियों के पूछने पर ग्राम प्रधान के साथ थाने पर पहुंची महिलाएं हंगामा करने लगीं। इसको लेकर दोनों पक्षों में भी नोक-झोंक हुई। इस मामले में तहसीलदार ने जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं जमीन विवाद के मामले थाना दिवस में छाए रहे। हालांकि मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें