फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी चौरा ट्रेन में यात्री को अराजकतत्वों ने मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी चौरा ट्रेन में यात्री को अराजकतत्वों ने मारा चाकू
विज्ञापन

लार रोड। भटनी वाराणसी रेल खंड के लार रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार एक यात्री को अराजकतत्वों ने चाक़ू मार कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि छिनैती का विरोध करने पर हमला किया गया। ट्रेन में सवार आरपीएफ ने घायल यात्री को मऊ रेलवे स्टेशन पर उतार कर उपचार कराया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह गोरखपुर से कानपुर जाने वाली 15004 चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार मामून निवासी बाघमरा बंगाल यात्री को लार रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही अराजकतत्वों ने छिनैती का प्रयास किया। विरोध करने पर यात्री को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल यात्री ने घटना की सूचना ट्रेन में सवार सुरक्षा बल को दी। सूचना मिलने के बाद मऊ रेलवे स्टेशन पर खून से लतपथ यात्री को उतार कर घटना की जानकारी ली और उसका मऊ में इलाज कराया गया। घटना की जानकारी घायल यात्री ने बिना मुकदमा दर्ज कराया। वहां से दूसरी ट्रेन में सवार होकर वाराणसी चला गया। घटना की सूचना भटनी के सुरक्षा बलों को मिलने के बाद सुरक्षाबल तुरंत ही लार रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। सुरक्षाकर्मी दिन भर घटना की जानकारी जुटाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें