गिरफ्तार शकील अंसारी। स्रोत-सोशल मीडिया
देवरिया। धर्मांतरण के मामले में जेल भेजा गया एसएस मॉल का मालिक उस्मान गनी के करीबी गवाह पर समझौता कराने के लिए दबाव बनाने लगे हैं। गवाह को धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एसएस मॉल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इसका साथी फरार है।
देर रात को सामने आए इस मामले के बाद पुलिस गवाह और पीड़ित युवती की सुरक्षा बढ़ाने पर विचार शुरू कर दी है। वहीं फरार चल रही तरन्नुम को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मदनपुर थाना क्षेत्र के एक युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी, इसकी पत्नी तरन्नुम और साले गौहर पर पुलिस ने धर्मांतरण का प्रयास करने और अश्लील हरकत करने का केस दर्ज किया है।
इस मामले में उस्मान गनी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसका साला गौहर खुखुंदू थाने में दर्ज धर्मांतरण कराकर निकाह करने के मामले में पहले से बंद है। पुलिस इसका भी रिमांड ले चुकी हैं। पुलिस की विवेचना में उस्मान गनी के भाई इसराफिल की भूमिका मिली। पुलिस इसको भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
अभी इसकी पत्नी तरन्नुम अभी फरार चल रही है। इसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। देवरिया कोतवाली के भरौली बाजार महुआबारी निवासी शाह आलम युवती की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में गवाह है। शाह आलम कभी एसएस माल में अकाउंटेंट था। शनिवार की रात करीब 9 बजे कोतवाली क्षेत्र के मूड़ाडीह गांव निवासी एसएस मॉल का मैनेजर शकील अंसारी अपने साथी रोहित के साथ शाह आलम के घर पहुंचा।
उसने युवती को मुकदमा वापस लेने के लिए राजी कराने तथा गवाही से मुकरने के लिए गवाह शाह आलम पर दबाव बनाने लगे। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दिए। इसको लेकर शाह आलम के भाई सलमान से कहासुनी हुई और विवाद की स्थिति आ गई। सलमान ने डायल 112 को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसएस मॉल के मैनेजर शकील अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक दोनों पक्ष के लोगों की भीड़ कोतवाली में जमी रही।
सलमान की तहरीर पर पुलिस ने शकील अंसारी और इसके साथ गए रोहित पर केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों की मानेंं तो अभी तक उस्मान गनी और एसएस मॉल में काम करने वाले वर्कर धर्मांतरण के आरोप को गलत बताते हुए मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती तक तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे, लेकिन जेल में बंद एसएस मॉल के मालिक को कानून के शिकंजे में जकड़ता देख इसके करीब गवाह और युवती को टारगेट बनाने लगे हैं। इस घटना के बाद पुलिस गवाह और पीड़ित युवती की सुरक्षा बढ़ा सकती है। पुलिस ने आरोपी एसएस मॉल के मैनेजर का शांतिभंग में चालान किया है।