14 अप्रैल को मनाई जाएगी बाबा साहब की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के लिए रविवार को जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, डीएम दिव्या मित्तल एवं नगर पालिका अध्यक्षा अलका सिंह की उपस्थिति में अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक स्थल की साफ-सफाई की गई।
सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने जनपदवासियों से अपील की कि 14 अप्रैल को भारतरत्न डॉ. आंबेडकर की जयंती को पूरे उत्साह व सौहार्द के साथ मनाएं। आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. आंक्डकर का योगदान अतुलनीय है।
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि शासन की मंशानुरूप 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें डॉ. आंबेडकर के विचारों, उनके जीवन, संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके योगदान के विषय में आमजन को बताया जाएगा। स्वच्छता कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन जैनेंद्र सिंह, ईओ संजय तिवारी, रमेश वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद रहे।