फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने किया सुभाष चौक पर प्रदर्शन

विज्ञापन
सुभाष चौक पर सपा कार्यकर्ताओ ने महगांई के विरोध में दिया धरना। संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने किया सुभाष चौक पर प्रदर्शन
विज्ञापन

डीजल, पेट्राल और रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के खिलाफ खोला मोर्चा
तीन घंटे तक धरने के बाद एसडीएम सदर को दिया ज्ञापन
केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर खड़े किए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सहित दैनिक उपयोगी की चीजों के दामों में वृद्धि के खिलाफ मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला इकाई की ओर से सुभाष चौक पर तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जमकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम सौरभ सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार का वादा था 100 दिन में महंगाई कम करने का, किंतु आज जीवन के हर क्षेत्र में बढ़ती महंगाई ने यह हाल कर दिया है कि आमजन के चूल्हे जलने मुश्किल हो गए हैं। बढ़ती बेरोजगारी और चौपट हो रहे उद्योग धंधों ने काम के अवसर को खत्म कर दिया है। आवश्यक वस्तुओं डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद्य सामग्री और दवाओं के मूल्य आसमान छू रहे हैं । घरेलू गैस सिलिंडर लगभग ढाई गुने मूल्य का हो गया है। इससे घरेलू बजट बिगड़ गया है। नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस आदि के मूल्य को कम से कम वर्ष 2014 के स्तर पर लाने, खाद्य पदार्थों एवं दवाओं की मूल्यवृद्धि पर अंकुश, मूल्य नियंत्रण कानून, दाम बांधो नीति लागू, दवा, पढ़ाई, न्याय, सस्ता करते हुए मुफ्त करने, आय असमानता घटे, खर्च की सीमा तय होने की मांगें जब तक पूरी नहीं हो जातीं, सपा का संघर्ष जारी रहेगा। संचालन जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया। धरने में पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, रामप्यारे यादव, ओपी यादव, हृदय नारायण जायसवाल, मो. इस्माईल अंसारी, अवधेश चौधरी, सुदर्शन चौरसिया, अंबिका चौधरी, बेचूलाल चौधरी, सुनैना कुशवाहा, विजय प्रताप उर्फ डब्लू मणि, पंकज वर्मा, बासुदेव वर्मा, उमाशंकर यादव, नित्यानंद त्रिपाठी, बांकेलाल यादव, प्रभुनाथ यादव, रामसेवक यादव, सूरज यादव, रामअधार यादव, पंकज प्रताप चौरसिया, अवनीश यादव, श्याम बहादुर भारती, सुभाष मद्धेशिया, रमाकांत निषाद, पवन यादव, जामवंत विश्वकर्मा, हारुन अली, नसीम लारी, नर्वदा चौहान, धर्मवीर गुप्ता, डॉ. शशांक शेखर गुप्ता, संजय यादव, मुनिवर मिश्रा, सिकंदर यादव, बीर बहादुर सैंथवार, रामप्रीत, योगेंद्र यादव, दीनानाथ चौधरी, जयराम राजभर, अशोक यादव, आफताब आलम, प्रेम प्रकाश, जयप्रकाश, अनिरुद्ध यादव, विजय यादव, ख़ुश मुहम्मद, ऋषिकेश, त्रिगुणानंद, मुरारी कन्नौजिया, सन्नी गौड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें