फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास सपाइयों का प्रदर्शन

Tue, 09 Jun 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के सरयू नदी तट स्थित निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। जहां सभी ने सरकार पर जमकर भड़ास निकाला।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार मंहगाई पर कंट्रोल करने में पूरी तरह से विफल है। जिसका असर गरीब जनता के रसोई पर पड़ रहा है। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बैनर-पोस्टर लिये कार्यकर्ता गौरा स्थित निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास पहुंचे। सरकार विरोधी नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया।
सपा नेता विजय रावत ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार विकास की जगह जुमलेबाज हो गई है। इससे आम जनता त्रस्त है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार में अधिकारी और कर्मचारी बेलगाम हो गये हैं। सत्ता में आने पर सिस्टम में सुधार लाया जायेगा। मौके पर विकास यादव, राजेश राजभर, राहुल सिंह, संजय तिवारी, अखिलेश मिश्र माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें