सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक के विरोध में सौंपा ज्ञापन
देवरिया। कृषि विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएम कैंप कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। यहां हुई नोकझोंक के बाद पुलिस ने सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। बस से ले गए और बाद में छोड़ दिया।
जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का रवैया हमेशा किसान और नौजवानों के खिलाफ रहा है। यह सरकार खेतों से किसानों का मालिकाना हक छिनना चाहती है। इससे लंबे संघर्ष के बाद किसानों को जो आजादी मिली है वह कांट्रैक्ट खेती से देर सवेर पुराने दौर में लौट आएगा। राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी, एमएलसी रामसुंदर दास निषाद, पूर्व विधायक सुरेश यादव, एमएलसी जेपी जायसवाल, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, विजय लक्ष्मी गौतम, अशोक सिंह कुशवाहा, हृदयनारायण जायसवाल, मोहम्मद इस्माइल अंसारी, अवधेश चौधरी, परवेज आलम, अशोक यादव , ब्यास यादव, चौधरी बेचूलाल, रामप्रकाश यादव, अंबिका यादव, अवनीश यादव, प्रमोद यादव, पंकज वर्मा, राजेश यादव, सतीश यादव, विजय रावत, रणवीर यादव आदि मौजूद रहे।