फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पर मुकदमा दर्ज किए जाने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक पर मुकदमा दर्ज किए जाने की निंदा
विज्ञापन

भाटपाररानी। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जगह-जगह बैठक कर विधायक और कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करने की कड़े शब्दों में निंदा की। महुआबारी में पार्टी के वरिष्ठ नेता ओपी यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार लोकतंत्र में विश्वास खो बैठी है। इनकी गलत नीतियों से किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, बेरोजगार सब परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर कैंप कार्यालय पर पूर्व लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष मनोज लारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला सचिव मनन्न राय ने कहा कि सपा विधायक सहित कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करना लोकतंत्र की हत्या है। मनोज लारी ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी के एक पदाधिकारी के झूठे बयान और तहरीर पर प्रदेश सरकार के दबाव में यह कार्रवाई की गई है। यदि मुकदमा वापस नहीं हुआ तो इसके विरुद्ध आंदोलन होगा। भड़सर चौराहे पर भी रामबली यादव की अध्यक्षता में बैठक कर सपाइयों ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मुकदमा वापस लेने की मांग किया। इस दौरान हरेंद्र यादव, सीताराम यादव, कैलाश यादव, लालबाबू यादव, योगेंद्र यादव, बब्बन यादव, नसीम, रामधारी, वासुदेव, अभिषेक उपाध्याय, बिट्टू चौबे, गणेश जायसवाल, चंदन पांडेय, आमिर खान, अनूप यादव, अजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें