पैकौली। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सुरौली पहुंचकर 10 जून को ओमान में पानी के जहाज पर हुए अमेरिकी हमले में मृत शिवानंद चौरसिया के परिजनो से मिला।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने शिवानंद के पिता रामजी चौरसिया, पत्नी सुशीला देवी और भाई रामप्रवेश चौरसिया से घटना की जानकारी ली। सलेमपुर के सांसद रामाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।