सपा नेता संजय मल्ल के आवास पर बैठे समर्थक व तैनात पुलिस।
बघौचघाट। गोरखपुर में बाबू केदार सिंह सैंथवार के स्मारक को बचाने के आंदोलन में शामिल होने जा रहे सपा नेता संजय कुमार मल्ल को पुलिस ने सोमवार की सुबह उनके आवास कंठी पट्टी पर हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने अचानक उनके घर पहुंचकर समर्थकों समेत उन्हें निकलने से रोक दिया।
सपा नेता संजय मल्ल का कहना है कि सरकार जितना रोक लगाएगी आंदोलन उतना ही तेज होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर बाबू केदार सिंह का स्मारक नहीं टूटने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि आज कोई भी व्यक्ति अपनी मांग इस सरकार में नहीं रख सकता। आवाज उठाने पर फर्जी केस में फंसाकर आंदोलनकारियों को दबाने की कोशिश की जा रही है। संवाद