फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सपा नेता पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप

Tue, 18 Feb 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के बांस देवरिया निवासी एक व्यक्ति ने सपा नेता पर जबरन अवैध रुप से जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए डीएम, एसपी व एसडीएम को आवेदन सौंपा है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि सीएम पोर्टल पर भी भेज दिया है। साथ ही जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर के बांस देवरिया निवासी पीड़ित पारस नाथ बरनवाल व वशिष्ठ मुनी बरनवाल पुत्रगण स्व. विश्वनाथ बरनवाल ने एसपी, डीएम व एसडीएम को सौंपे गए तहरीर में आरोप लगाया है कि मकान के पीछे खाली जमीन में सड़क तक है। मेरे भू-भाग के सटे बगल में रामवृक्ष की जमीन भी पूरब से पश्चिम तक है। रामबृक्ष की जमीन में शहर के एक सपा नेता 0.014 हेक्टेयर जमीन क्रय किया है। उक्त की आड़ में सपा नेता दंबगई दिखाते हुए जबरन मेरी भी जमीन के कुछ हिस्सों पर अतिक्रमण करते हुए भूमि पर कब्जा जमाने की फिराक में है। पीड़ितों ने डीएम दिव्या मित्तल, एसपी विक्रांत वीर, एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को आवेदन सौंप जमीन का चिह्नांकन कराने की मांग करते हुए अवैध करने वाले सपा नेता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें